Wednesday 17 January 2018

निफ्टी पहली बार 10,850 प्वॉइंट्स के पार, सेंसेक्स भी 35,476 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव सिग्नल्स से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर हुई। शुरुआती कारोबार में बैंक, ऑटो समेत सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है। कारोबार में निफ्टी 10,887.50 के रिकॉर्ड हाई लेवल तक पहुंचा है, जबकि सेंसेक्स ने 35476.87 का नया रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया है। 

क्यों आई बाजार में तेजी

- ग्लोबल ग्रोथ में मजबूती बने रहने की उम्मीद और कॉरपोरेट अर्निंग में सुधार से साल 2018 में शेयर बाजार में रैली देखने को मिल रही है।
- बुधवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। बैंक ऑफ अमेरिका के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने की वजह से डाओ जोंस पहली बार 26,000 के पार बंद हुआ।
- अमेरिकी बाजारों में तेजी से गुरुवार को एशियाई बाजार भी रिकॉर्ड हाई के लेवल पर पहुंच गए हैं। इससे भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है।
- वहीं घरेलू स्तर पर भारत ने अतिरिक्त कर्ज लेने के टारगेट को 60 फीसदी घटा दिया है। पहले सरकार का 50,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर्ज लेने का प्लान था, जिसे घटाकर अब 20,000 करोड़ रुपए कर दिया है। इस खबर से कारोबार में बैंक शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।



पिछले रिकॉर्ड हाई लेवल

- 17 जनवरी को सेंसेक्स ने 35118.61 का नया हाई बनाया। निफ्टी ने भी पहली बार 10,803 के लेवल को छुआ।
- 15 जनवरी को निफ्टी 10,782.65 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, जबकि सेंसेक्स ने 34963.69 के लेवल को छुआ।
- 12 जनवरी को सेंसेक्स ने 34638.42 की रिकॉर्ड नई ऊंचाई को छुआ। वहीं निफ्टी 10,690.25 प्वाइंट्स तक पहुंचा।
- 11 जनवरी को निफ्टी ने 10,664.60 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
- 09 जनवरी को सेंसेक्स ने ऊंचाई का नया लेवल 34565.63 प्वाॅइंट्स को छुआ।
- 08 जनवरी को सेंसेक्स ने 34487.52 प्वाॅइंट्स का लेवल छुआ, वहीं निफ्टी 10,631.20 के हाई तक गया था।
- 5 जनवरी 2018 को सेंसेक्स 34,175 और निफ्टी 10,566.10 प्वाॅइंट्स तक गया था।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

- शुरुआती कारोबार में लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीददारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.57 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में वॉकहार्ट फार्मा, आईडीबीआई, एमफैसिस, मुथुट फाइनेंस, डालमिया भारत, आरबीएल बैंक, सेंट्रल बैंक, फेडरल बैंक 1.76-4.61 फीसदी बढ़ा है।
- वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.94 फीसदी मजबूती आई है। स्मॉलकैप शेयरों में माइंड ट्री, आरजेएल, टिनप्लेट, थिरूमलाई केमिकल्स, धनलक्ष्मी बैंक, पीपीएपी 5.83-8.64 फीसदी तक चढ़े।

यदि आप मार्केट के बारे मैं और अधिक जानकारी चाहते है तो फील करे ये फॉर्म @ https://goo.gl/pTwmGv और जल्दी लाभ उठाये प्रॉफिट कमाने का!

No comments:

Post a Comment